बिहारसमस्तीपुरसमाचार

हड़ताली सफाईकर्मियों ने नगर निगम का घेराव किया’

नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

समस्तीपुर : विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल पर बैठे समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और बाद में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। आंदोलन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया।

यह भी पढ़ें  बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026: जबरन घुसने पर जेल, दो साल का प्रतिबंध

प्रदर्शन के दौरान सफाईकर्मियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल जारी आदेशों को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने, ईएसआई, पीएफ तथा बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी सेवा, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और नगर निगम प्रशासन ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम ने की, जबकि संचालन सहायक मंत्री प्रमोद राम ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, विनोद मल्लिक, शिवजी मल्लिक सहित कई नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सफाईकर्मी भी आंदोलन में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर: माकपा का 24वां जिला सम्मेलन सम्पन्न, जनसरोकार के मुद्दों...

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button