दरभंगाबिहारमुजफ्फरपुरराष्ट्रीय समाचाररेलसमस्तीपुरसमाचार

होली पर ट्रेनों में सीटें फुल, यात्री बेहाल

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, 24 अप्रैल तक कन्फर्म टिकट नहीं; प्रवासी मजदूरों और छात्रों की बढ़ी चिंता।

होली स्पेशल ट्रेन : होली पर्व नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अमृतसर से दरभंगा,  और समस्तीपुर आने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत हो गई है। स्थिति यह है कि 24 अप्रैल तक कई ट्रेनों में किसी भी श्रेणी में कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है। स्लीपर से लेकर थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट क्लास तक की सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं, जबकि वेटिंग लिस्ट 150 से 250 के पार पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें  'बंटोगे तो कटोगे' पर RJD का पलटवार, 'BJP से सटोगे तो कटोगे' का नारा

Indian Railways की प्रमुख ट्रेनों में हालात गंभीर बने हुए हैं। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में रिग्रेट की स्थिति है। अमृत भारत एक्सप्रेस और एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस में 24 अप्रैल तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। वहीं जयनगर गरीब रथ में 21 अप्रैल तक सभी सीटें फुल हैं।

प्रवासी मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन गई है। कई यात्रियों का कहना है कि महीनों पहले टिकट बुक कराने के बावजूद कन्फर्म सीट नहीं मिल सकी। तत्काल कोटा भी कुछ ही मिनटों में फुल हो जा रहा है और ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर स्लो होने की शिकायतें मिल रही हैं।

आरक्षित टिकट न मिलने के कारण बड़ी संख्या में यात्री जनरल डिब्बों में सफर करने को मजबूर हैं, जहां क्षमता से अधिक भीड़ देखी जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।

यह भी पढ़ें  “बांग्लादेश: शेख हसीना को फांसी, पूर्व मंत्री बोले—यह 1971 की साजिश”

रेल टिकट की कमी का असर बस और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। निजी बस ऑपरेटरों ने किराए बढ़ा दिए हैं, जबकि हवाई किराया भी त्योहार को देखते हुए महंगा हो गया है। यात्रियों ने त्योहारों के समय अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि होली की खुशी में सफर की परेशानी आड़े न आए।

यह भी पढ़ें  मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में माइक्रोटनलिंग से जलजमाव समाधान योजना'

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button