बिहारवीडियोसमस्तीपुरसमाचार

Video: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार; गर्लफ्रेंड को कंधे पर उठाकर भागने लगा युवक…

समस्तीपुर नगर थाना के बाहर बीच सड़क ही हुआ तकरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर से अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जाने से इनकार किया तो लड़के ने उसे कंधे पर उठाकर भागने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल । आपको बता दे की पहले प्रेमी जोड़े के बीच समस्तीपुर नगर थाने के सामने किसी बात को लेकर बहस हुई जो विडियो में साफ़ दिख रहा है । लड़का ने लड़की को अपने साथ चलने को कहा लेकिन लड़की तैयार नहीं थी। लड़की की मां और बहन ने लड़के को खूब सुनाया, इसके बाद तीनों वहां से जाने लगी। इसी दौरान लड़के ने तीनों को घेर लिया और लड़की को कंधे पर उठाकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

यह भी पढ़ें  दिवारी स्थान मंदिर प्रांगण मे भगैत महासम्मेलन का सांसद ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

मिली जानकारी से आपको बता दे कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत हुई थी शुरू । लड़की सोनवर्षा मोहल्ले की रहने वाली है। उसे एक सैनिक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया था। एक साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। कई बार मिल भी चुके थे। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार भी करते थे। हालांकि कुछ दिनों से लड़की ने लड़के से दूरी बना रही थी। रविवार को युवक समस्तीपुर आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया। लड़की की मां और बहन भी पीछे-पीछे आ गईं। थाने के सामने दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान अचानक लड़के ने लड़की को कंधे पर उठाकर भागने की कोशिश की।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की से बात कर रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लकेर झगड़ा हो जाता है। युवती के साथ एक महिला और लड़की नजर आ रही है। इसी बीच युवक लड़की को उठाकर थाने की तरफ दौड़ पड़ता है। थाने पहुंचकर पुलिस को देखते ही लड़की को नीचे उतार देता है, और मौके से फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि युवक सेना में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया हुआ है।

यह भी पढ़ें  दाखिल खारिज असंतोषजनक, समय सीमा का निर्धारण कर तेजी से करे निष्पादन: जिलाधिकारी

 

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button