अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ की राष्ट्रीय बैठक अब 21 मार्च को
अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ – Akhil Bharatiya Dhanuk Ekta Mahasangh की राष्ट्रीय टीम की पूर्व निर्धारित बैठक, जो 28 फरवरी 2026 को आयोजित होनी थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब यह महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
महासंघ ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही 22 मार्च 2026 को राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें देशभर से पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।
कार्यक्रम फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। बाहर से आने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय रहते यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि यह बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि समाज के हित में एकजुट होकर ठोस निर्णय लिए जा सकें।




