खेलबिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में 24वीं बिहार पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, विजेता घोषित

24वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा

समस्तीपुर, बिहार : इंडोर स्टेडियम, पटेल मैदान, समस्तीपुर में 24वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का आयोजन उत्साह, गरिमा और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्यस्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन Bihar Para Sports Association के तत्वावधान में जिला प्रशासन, समस्तीपुर तथा जिला बैडमिंटन संघ, समस्तीपुर के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन डॉ. शिवाजी कुमार, अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन सह पूर्व राज्य आयुक्त (दिव्यांगजन), बिहार सरकार, समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन का माध्यम है।

29 जिलों से 72 खिलाड़ियों ने लिया भाग

इस चैंपियनशिप में बिहार के 29 जिलों से कुल 72 दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के साथ लगभग 29 सहायकों की उपस्थिति रही, जिससे कुल प्रतिभागियों की संख्या लगभग 100 रही। प्रतियोगिता में SL1 से SL5, WH1 से WH3 तथा SH6 कैटेगरी के जूनियर एवं सीनियर वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।

दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मैचों के दौरान प्रतिस्पर्धा का स्तर बेहद ऊँचा रहा और खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता तथा खेल कौशल सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें  व्यापारी की आँखों मे मिर्च पाउडर झोंककर ढाई लाख की लूट

विजेताओं की घोषणा

संध्या में विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित किए गए। विजेताओं एवं उपविजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं—

WH कैटेगरी
प्रथम: सुमित कुमार (खगरिया)
द्वितीय: प्रीतम (मुंगेर)

WH-3 कैटेगरी
प्रथम: आशुतोष कुमार (पूर्णिया)

SU5 / जूनियर
प्रथम: आशीष रंजन (सासाराम)

यह भी पढ़ें   यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त; 5 की हुई मौ'त; 10 से ज्यादा लोग घायल

SL3 कैटेगरी
प्रथम: राकेश कुमार (दरभंगा)
द्वितीय: हेमंत कुमार (समस्तीपुर)

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

SL4 / जूनियर
प्रथम: अभिनय (पूर्वी चंपारण)

SL4 / सीनियर
प्रथम: अंकित कुमार (खगरिया)
द्वितीय: अमर भूषण प्रकाश (समस्तीपुर)

SH6 कैटेगरी
प्रथम: संतोष कुमार (गया)
द्वितीय: अभ्युदय शरण (मुजफ्फरपुर)

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तरुण कुमार (विधान पार्षद, समस्तीपुर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अजय कुमार (विधायक, विभूतिपुर), समबालक पासवान (उप महापौर), स्मजीत निर्गुणी (शिक्षाविद एवं समाजसेवी), संजय कुमार सिंह (भाजपा उपाध्यक्ष), व्रजेश कुमार (अपर समाहर्ता, समस्तीपुर), मनीष कुमार (उपनिदेशक आईटी सह जिला सूचना पदाधिकारी), नवीन कुमार (अध्यक्ष, समस्तीपुर बैडमिंटन संघ), अमर भूषण प्रकाश (जिला समन्वयक, पैरा बैडमिंटन) एवं राम महामाया चौधरी (आयोजन सहयोगी) शामिल रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं और राज्य को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “खेलेगा इंडिया – तो बढ़ेगा इंडिया” केवल नारा नहीं, बल्कि देश के समावेशी विकास का संकल्प है।

यह भी पढ़ें  हर्षिका विवेक रस्तोगी ने स्केट लाइफ टीम और कोच के लिए गोल्ड मेडल जीता

सफल आयोजन में सभी का सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में लाल तुरहा, अभिषेक आनंद एवं तुलसी कुमार का विशेष योगदान रहा। वहीं तकनीकी सहयोग में गुरुदीप कुमार, जयनाथ जी, लालू जी, शमशेर जी एवं नजमुल जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बिहार का मान बढ़ाया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिल सके।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button