बिहारमिथिलासमस्तीपुरसमाचार

ताजपुर थानाध्यक्ष पर अमानवीय अत्याचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन

ताजपुर थानाध्यक्ष पर अमानवीय अत्याचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन : सुरेंद्र प्रसाद सिंह

ताजपुर/समस्तीपुर : ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में शक के आधार पर गिरफ्तार ताजपुर वार्ड 16 निवासी मनीष कुमार के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय अत्याचार किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित मनीष कुमार ने ताजपुर थानाध्यक्ष पर हाजत में रखकर बर्बर पिटाई करने, पैखाने के रास्ते सिरिंज से पेट्रोल डालने और उनके पिता व पत्नी के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
रविवार को भाकपा (माले) की एक टीम ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल पीड़ित से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। अस्पताल में मौजूद भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनीष कुमार को बीते पांच दिनों से थाने की हाजत में रखकर लगातार प्रताड़ित किया गया। उन्होंने इसे पुलिस की बर्बरता और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया।

गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि ताजपुर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास द्वारा की गई यह कार्रवाई न केवल अमानवीय है, बल्कि पूरे पुलिस तंत्र को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय निर्दोष को शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ा गया।

भाकपा माले नेता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग भी मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
वजाइना में गीलापन महसूस होने के कारण: जानें इसके प्रमुख कारण और समाधान गुस्से में लाल पत्नी को कैसे मनाए.? चैत्र नवरात्रि के नौ दिन 9 रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से बेहद प्रसन्न होंगी मां दुर्गा महिलाएं को भूलकर भी उधार नहीं देना चाहिए राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली