बिहाररेलसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर–बरौनी रेल खंड में फर्जी टीटी अवैध वसूली करते गिरफ्तार

समस्तीपुर–बरौनी रेल खंड में फर्जी टीटी गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया

उजियारपुर (समस्तीपुर) : समस्तीपुर–बरौनी रेल खंड पर उजियारपुर रेलवे स्टेशन के पास एक फर्जी टिकट निरीक्षक (टीटी) को यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के तेधड़ा निवासी हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेल थाना समस्तीपुर के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल राय ने बताया कि आरोपी ट्रेन संख्या 12578 बागमती एक्सप्रेस में खुद को टिकट निरीक्षक बताकर यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर पैसे वसूल रहा था। कई यात्रियों को शक होने पर इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई।

मुख्य टिकट निरीक्षक टूनटून राय को जब इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत रेल थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उजियारपुर स्टेशन के पास ट्रेन में छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने फर्जी टीटी बनकर वसूली करने की बात स्वीकार की। इसके बाद मुख्य टिकट निरीक्षक टूनटून राय के आवेदन पर रेल थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें  17 साल से अपने भाई की जगह पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया

रेल पुलिस का कहना है कि आरोपी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर टिकट में गड़बड़ी का डर दिखाकर पैसे ऐंठ रहा था। इससे न केवल यात्रियों को आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि रेलवे की छवि को भी नुकसान पहुंचा।

थानाध्यक्ष बीरबल राय ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना पहचान पत्र और यूनिफॉर्म के टीटी के रूप में स्वीकार न करें। अगर कोई व्यक्ति टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली करता दिखे तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी रेल थाना को सूचना दें।

यह भी पढ़ें  मोटरसाइकिल चोरी के पांच आरोपी एक बाइक सहित हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन और पुलिस मिलकर इस तरह की धोखाधड़ी पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा और भरोसा बना रहे।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी ऐसी घटनाएं की हैं या किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें  रमेश भण्डारी का सॉन्ग रिलीज़ होते ही हुआ वायरल

बाइट (ऑन कैमरा):
बीरबल राय, रेल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर —
“यात्री यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति को टीटी बनकर वसूली करते देखें तो तुरंत सूचना दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।”

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button