शिवाजीनगर : आज शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे को सलामी दी और राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी की लड़ाई का नेतृत्व किया और स्वतंत्रता के बाद देश को लोकतांत्रिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आज भी देश को एकजुट रखने की सबसे बड़ी ताकत है।
युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरज पासवान ने कहा कि युवाओं को कांग्रेस की नीतियों और विचारों से जोड़ना आज की आवश्यकता है, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिले।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सरजीत दास, छेदी दास, बलेश्वर सदा, विजय कुमार सिंह, अमरजीत तांती, जितेंद्र महतो, राजेश महतो, राजीव कुमार, उदय नारायण चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने “जय कांग्रेस” के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



