दरभंगाबिहारशिक्षासमाचारस्वास्थ्य-सौंदर्य

कल स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव के साथ वेद अध्ययन – गुरुकुल आश्रम

गुरुकुल आश्रम सदस्यता अभियान, समिति चुनाव, रेणु जयंती एवं भवन निर्माण संबंधी कार्य के लिए बैठक

दरभंगा: गुरुकुल आश्रम द्वारा संचालित श्री मद्भागवत परिवार के माध्यम से कल शनिवार 25 फरवरी 2023 को सुबह सवेरे 06 बजे से स्वामी सत्यानंद साधना कुटीर में योगाभ्यास, नेचुरोपैथी चिकित्सा और होमियो दवा ऊर्जा प्रसारण विधि द्वारा ईलाज, 09 बजे से आयुर्वेदिक जलपान, 09.30 बजे से महामृत्युंजय हवन 11 बजे दिन से स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव के साथ वेद अध्ययन.

Advertisement – MithiBhog Moringa Powder

आचार्य प्रोफेसर डॉ जय शंकर झा (मिथिला विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त)  श्री मद्भागवत के विद्वान के द्वारा ऋग्वेद अध्ययन आमजन को कराते हुए 01.30 बजे आयुर्वेदिक भोजनोपरान्त 02 बजे से 03 बजे तक आगामी आश्रम कार्यक्रम -सदस्यता अभियान, समिति चुनाव, रेणु जयंती एवं भवन निर्माण संबंधी कार्य के लिए बैठक उपरांत कार्यक्रम समापन होगा। गुरुकुल आश्रम के महासचिव शिवजी मंडल ने कहा आप सब इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित स समय आश्रम पर पधारे।

यह भी पढ़ें  पद्म पुरस्कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं

 

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button