अंतर्राष्ट्रीय समाचारसमाचार

ईरान-इजरायल जंग पर ट्रंप का बड़ा बयान सामने

ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप का दावा, ईरान की वायुसेना और नेतृत्व खत्म; परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए अब बहुत देर।

सोशल मीडिया फोटो

नई दिल्ली : ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान की वायुसेना, नौसेना और शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब बातचीत करना चाहता है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर किसी भी समझौते के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

ट्रंप ने एक ओपिनियन लेख पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “उनका एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप खत्म हो गई है। वे बात करना चाहते हैं। मैंने कहा, बहुत देर हो चुकी है।” उनके इस बयान ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान जारी है। दोनों देशों के हमलों के जवाब में ईरान भी लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। ईरानी मिसाइलों ने इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया है, वहीं पड़ोसी अरब देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ, जिससे भवन को भारी नुकसान पहुंचा। इससे पहले कुवैत में भी अमेरिकी मिशन को निशाना बनाया गया था। इसके अलावा, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर रोक लगानी शुरू कर दी है। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और एलएनजी व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत संभालता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें  मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायल में ईरानी मिसाइल हमलों में 11 लोगों की जान गई है। लेबनान में हिज्बुल्लाह द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों और उसके जवाबी कार्रवाई में 52 लोगों की मौत की खबर है।

यह भी पढ़ें  पोषण आहार वितरण केन्द्र का हुआ शुभारंभ

विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो इसका असर न केवल मध्य पूर्व बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ेगा। ट्रंप का सख्त रुख यह संकेत देता है कि अमेरिका फिलहाल किसी भी कूटनीतिक समाधान के मूड में नहीं है।

यह भी पढ़ें  अनुमंडल न्यायालय में भरण-पोषण मामले की अहम सुनवाई

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button