BollywoodDigitalसमाचार

सोनम कपूर ने खोले अर्जुन कपूर के गंदे राज, बोली- मेरे भाइयों ने मेरी सहेलियों को भी नहीं छोड़ा…सबके साथ सोए….

Entertainment : करन जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करन 7(Koffee With Karan 7) में इस बार भाई-बहन की जोड़ी नजर आने वाली है। शो में इस बार सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काउच में बैठे नजर आएंगे। गुरुवार को प्रसारित होने वाली इस एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो करन जौहर ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि करन, सोनम से अर्जुन से जुड़ा एक सवाल पूछते है कि आखिर उनकी कितनी सहेलियों के साथ अर्जुन सो चुके है। इस पर सोनम जो सवाल देती है, उसे सुनकर अर्जुन का चेहरा देखने लायक होता है।

यह भी पढ़ें  बिहार के कई जिलों के आईएएस अधिकारियों का तबादला

सोनम कपूर ने करन जौहर के सवाल का मजेदार जवाब देते हुए अपने सगे भाई हर्षवर्धन कपूर को भी नहीं छोड़ा और कहा- मैं इस पर डिस्कस नहीं करना चाहती लेकिन मेरे भाईयों ने किसी को नहीं छोड़ा। सोनम कपूर के सवाल का जवाब सुनकर करन ठहाका लगाकर हंसते हुए बोले- किस तरह के भाई हैं तुम्हारे। अर्जुन भी चुप रहने वालों में से नहीं थे और उन्होंने कहा- किस तरह की बहन तो तुम। हमारे बारे में किस तरह की बातें कर रही हो।

यह भी पढ़ें  कोरोना ने जनगणना पे लगाई ब्रेक

करन और सोनम की बात सुनकर अर्जुन कपूर ने कहा- मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यहां सोनम से मेरी बेइज्जती कराने के लिए बुलाया गया है। इस दौरान सोनम ने भी अर्जुन से कुछ सवाल पूछे। करन जौहर ने इस दौरान मलााइका अरोड़ा से जुड़ा सवाल भी पूछा। उन्होंने अर्जुन से सवाल किया कि उन्होंने फोन में किस नाम से उनका नंबर सेव करके रखा है। इस पर उन्होंने कहा- मुझे उनका नाम मलाइका बहुत पसंद है।

यह भी पढ़ें  बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यापार की रोकथाम के लिए खेलकूद गतिविधि कराया गया

चैट शो में शामिल सोनम कपूर काले रंग की ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई। गाउन में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वहीं, अर्जुन ब्राउन कलर के सूट-बूट में नजर आए।

Gaam Ghar WhatsApp Chainnel

आपको बता दें कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट है और इसी मंथ यानी अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। कहा जा रहा है कि डिलीवरी के बाद वे 6 महीने तक अपने पेरेंट्स के साथ मुंबई में ही रहेंगी।

Advertisement

 

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button