मनोरंजनमहाराष्ट्रसमाचार

पदयात्रा के जरिए समाजवादी प्रत्याशी जारा खान का जनसंपर्क तेज

मुंबई : अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 61 से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फिरदोस बानो उर्फ जारा खान इन दिनों पदयात्रा के माध्यम से चुनाव प्रचार कर रही हैं। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद कर रही हैं और लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझने का प्रयास कर रही हैं।

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
जनसंपर्क के दौरान जारा खान ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता रही हैं और वार्ड 61 की जमीनी समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि अब जब वे रोज़ इस क्षेत्र में घूम रही हैं तो साफ़ दिख रहा है कि यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

स्वतंत्र पत्रकारिता ज़िंदा रहे — इसमें आपका सहोयग चाहिए सहोयग करने के लिए यहाँ क्लिक करें
उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें पीने के पानी की किल्लत, गटर-नालों की बदहाल स्थिति, सार्वजनिक शौचालयों की कमी, चाल और गलियों की खराब हालत, बरसात में जलजमाव और साफ-सफाई की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है। इन समस्याओं के कारण आम लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
जारा खान ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो उनकी प्राथमिकता झोपड़पट्टियों में पर्याप्त संख्या में शौचालयों का निर्माण, ड्रेनेज लाइनों का नवीनीकरण, जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करना और पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना होगा।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर में चोरों ने नकदी चुराकर नकली नोट छोड़े, पुलिस कर रही जांच

समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता कमलेश यादव ने भी कहा कि वार्ड 61 की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की जीत के बाद क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  रोमांचक मुकाबले मे राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह हुए विजयी

वार्ड 61 में मराठीभाषी, उत्तर भारतीय, मुस्लिम और दलित वर्ग के मतदाताओं की बड़ी संख्या है। ऐसे में जारा खान की पदयात्रा को सभी वर्गों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माता नजर आ रहा है।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
वजाइना में गीलापन महसूस होने के कारण: जानें इसके प्रमुख कारण और समाधान गुस्से में लाल पत्नी को कैसे मनाए.? चैत्र नवरात्रि के नौ दिन 9 रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से बेहद प्रसन्न होंगी मां दुर्गा महिलाएं को भूलकर भी उधार नहीं देना चाहिए राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली