बिहारराजनीतिसमस्तीपुरसमाचार

Samrat Chaudhary: हर गरीब और वंचित के सपने को साकार करना

बिहार को‌ विकसित बनाने के लिए‌ देश के प्रधानमंत्री‌ के हाथ को मजबूत करना होगा

समस्तीपुर: आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा उमीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने की अपील करते हुए‌ उप-मुख्यमंत्री सह भाजपा‌ प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ‌इस बार भाजपा आप ‌सभी के आशीर्वाद से चार सौ ‌से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने‌ जा रही है। आज समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‌बिहार ‌में इस बार बनी ‌सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया को‌ समूल रूप से ‌नष्ट कर दिया जाएगा। यहां क्लिक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

यह भी पढ़ें  जनता से धोखा करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता जरूर सबक सिखाएगी - सम्राट चौधरी

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि‌ बिहार को‌ विकसित बनाने के लिए‌ देश के प्रधानमंत्री‌ के हाथ को मजबूत करना पड़ेगा, ‌तभी जनता की आकांक्षाओं ‌ को हम पूरा कर सकेंगे। उन्होंने‌ देश के प्रधानमंत्री‌ नरेंद्र मोदी के ‌‌‌‌क्रिया कलापो एवं जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा ‌करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री‌ द्वारा ‌किए गए वादों में 95 प्रतिशत पूरा करके एक रिकॉर्ड कम कर लिया गया है। लोकल, देश और दुनिया की ख़बर, देखने के लिए यूटूब – Gaam Ghar News को सब्सक्राइब कीजिए.

साथ ही यह भी कहा कि गरीबों के साथ-साथ ‌मंडल और कमंडल को भी‌ हम समर्थन देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के ‌ गरीबों को‌ जहां पक्का मकान देने का काम कर रहे हैं‌ वहीं 500 ‌वर्षों से अयोध्या में‌ एक टेंट में रह रहे भगवान श्री राम ‌ को एक भव्य मंदिर में‌ विराजमान करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें  चोरों ने नगदी सहित लाखों के सामान व जेवरात कि चोरी

अपने संबोधन में कहा की बिहार की जनता को काफी उम्मीदें है, उन उम्मीदों को पंख देखकर हर गरीब और वंचित के सपने को साकार करना है। अंत में‌ उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस बार 400 पार‌ का नारा ‌ लगवाते हुए जय श्रीराम‌ के नारे से‌ अपने भाषण को समाप्त किया। ‌इससे पूर्व‌ उप-मुख्यमंत्री एवं भाजपा‌ सम्राट चौधरी समस्तीपुर‌ शहर से 5 किलोमीटर पर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ‌के मैदान‌ मैं हेलीकॉप्टर से उतरकर वहां से‌ अपने कार्यकर्ताओंं के साथ‌ रोड शो करते हुए‌ समस्तीपुर शहर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें  भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का ट्रेलर 26 फरवरी को

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button