पटनाबिहारराजनीतिराष्ट्रीय समाचारसमाचार

सदन से बाहर राबड़ी देवी, नीतीश पर ‘लड़का-लड़की’ वाला तंज

‘नीतीश कुमार सिर्फ लड़का-लड़की करते हैं’ – सदन से बाहर किए जाने पर राबड़ी देवी का तीखा हमला

नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी ने साधा न‍िशाना। सांकेत‍िक तस्‍वीर सोशल मीडिया

पटना : बिहार विधानपरिषद में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। मंत्री अशोक चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि सभापति को मार्शलों को बुलाकर विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर करवाना पड़ा। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी सदन से बाहर कर दिया गया।

सदन से बाहर निकलने के बाद राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को भूलकर नीतीश कुमार गंभीर मुद्दों पर बात करने के बजाय सदन में “लड़का-लड़की” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। राबड़ी देवी ने कहा, “राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, दुष्कर्म और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इन पर चर्चा करने के बजाय बेवजह की बातें कर रहे हैं।”

दरभंगा दुष्कर्म मामले पर था हंगामा

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और दरभंगा दुष्कर्म मामले समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग करने लगे। विपक्ष की मांग थी कि सत्ता पक्ष राबड़ी देवी से जुड़े एक बयान पर माफी मांगे। इसी को लेकर सदन में लगातार नारेबाजी और शोर-शराबा होता रहा।

इसी दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच बहस इतनी तीखी हो गई कि बात एक-दूसरे की “औकात दिखा देने” तक पहुंच गई। माहौल बिगड़ता देख सभापति अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और तुरंत मार्शलों को बुलाकर विपक्षी सदस्यों को बाहर निकालने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें  गुरुकुल फणीश्वर नाथ रेनू आश्रम 27 वां वार्षिक आम सभा

“आसन से आदेश मिला तो बाहर आ गए” – राबड़ी देवी

सदन से बाहर किए जाने के बाद राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब आसन से ही आदेश मिल गया तो हम 12 घंटे के लिए बाहर आ गए। लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सदन की कार्यवाही को जानबूझकर बाधित कर रहा है।

यह भी पढ़ें  शराबबंदी के नाम पर सिर्फ गरीब गुरबों को परेशान कर रही है पुलिस प्रशासन:संजीव

राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने से भाग रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, “नीतीश कुमार सिर्फ लड़का-लड़की करते रहते हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है।”

यह भी पढ़ें  बिहार शिक्षा विभाग का ऑफिशियल X अकाउंट हैक: नाम और फोटो बदले

कुछ सदस्यों को किया गया सस्पेंड

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सभापति ने कार्रवाई करते हुए एक दिन की कार्यवाही के लिए विपक्ष के कुछ सदस्यों को निलंबित भी कर दिया। सत्ता पक्ष की ओर से जदयू नेता श्याम रजक ने सदन में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर-भाभी के रिश्ते का जिक्र किया, जिससे मामला और गरमा गया।

बहरहाल, बिहार विधानपरिषद में यह टकराव एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव को दर्शाता है। दरभंगा दुष्कर्म जैसे गंभीर मुद्दों पर जहां विपक्ष सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि विपक्ष बेवजह सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button