बिहारराजनीतिसमाचार

भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश की एक दिवसीय पदाधिकारी बैठक

संजय कुमार बबलू की रिपोर्ट

पटना: गांधी मैदान बिस्कोमान के पास स्थित ग्लो गेस्ट हाउस परिसर में भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश की एक दिवसीय पदाधिकारी बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश लाल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा जी एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री गणेश मिश्रा जी का मार्गदर्शन उपस्थित कार्यकर्ता गणों को प्राप्त हुआ।

 

यह भी पढ़ें  दिवारी स्थान मंदिर प्रांगण मे भगैत महासम्मेलन का सांसद ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

इस बैठक में मुख्य रूप से अप्रैल माह 20 22 थावे मैं संपन्न होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई साथ ही भारतीय मजदूर संघ ठेका मजदूरों के हित में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने का निर्णय लिया साथ ही महिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग प्रदेश कार्यसमिति अभ्यास वर्ग एवं युवा कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग भी करने का निर्णय लिया साथ ही अप्रैल माह 2023 में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन जोकि पटना स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर परिसर क्षेत्र में संपन्न होने जा रही पर विस्तार से चर्चा की गई इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार सिन्हा प्रदेश महामंत्री के साथ ही पदाधिकारी के रूप में राकेश चौधरी रामबाबू सिंह मुरारी प्रसाद विनोद सिंह अजय कुमार सिंह बलराम पांडे मनीष कुमार प्रमोद राम आदि उपस्थित थे.

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button