बिहारसमाचारसहरसा

व्यापार संघ के अध्यक्ष की माताजी के निधन पर नप सभापति ने जताया शोक

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : नगर परिषद वार्ड नंबर 31 तिवारी टोला निवासी व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन चौधरी की 73 वर्षिय माताजी विमल देवी का निधन गुरुवार को हो गई।जिनका दाह संस्कार सिमरिया घाट मे संपन्न किया गया।जिन्हे पुत्र अर्जुन चौधरी ने मुखाग्नि दी। निधन की सूचना मिलने पर नगर परिषद की सभापति रेणु सिन्हा शुक्रवार को उनके आवास पहुंच कर मातमपूर्सी की।

 

यह भी पढ़ें  बटराहा हनुमान मंदिर मे रामनवमी के दिन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

वही शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बधाया। उन्होंने कहा स्व विमल देवी बहुत मिलनसार के साथ धर्मपरायण महिला थी। वो हमेशा निस्वार्थ भाव से समाज मे लोगों की मदद करती थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।साथ में मौजूद विट्टू सिंह,डॉ लुत्फुल्लाह,अभिषेक कुमार, विष्णु मुन्ना सहित अन्य मौजूद थे।

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button