बिहारसमस्तीपुरसमाचारस्वास्थ्य-सौंदर्य

डीपीएस नरहन में निरामया हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

समस्तीपुर (राजेश कुमार) : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत नरहन स्थित डीपीएस स्कूल नरहन परिसर में एक सराहनीय पहल के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंडित बाबू साहेब झा के कनिष्ठ सुपुत्र दिव्यांशु रंजन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व पंडित बाबू साहेब झा ने किया। आयोजन में निरामया हॉस्पिटल बेगूसराय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें  बिहार विधानसभा में हंगामा, सीएम नीतीश ने विपक्ष को लगाई फटकार

कार्यक्रम का शुभारंभ निरामया हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. रवि शंकर सिंह, प्रबंधक कुमार पल्लव, स्कूल के डायरेक्टर राजन कुमार एवं अन्य आगंतुक अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया।

स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों मरीजों ने लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर में अस्पताल के सभी विभागों के डॉक्टरों एवं सहायक कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष झा, गोपाल सर, राम सुदीन कुशवाहा, प्रियांशु रंजन, विकास झा, राजीव राय, विवेकानंद झा सहित कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें  साइनसिने फ़िल्म फेस्टिवल आयोजकों के लिए बड़ी चुनौती

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर ने लोगों को न केवल मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। आयोजन ने सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें  Bihar Flood: बिहार के 19 जिलों में बाढ़ से फसलों की तबाही

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button