Digitalअंतर्राष्ट्रीय समाचारबिहारराष्ट्रीय समाचारसमाचार

नेपाल बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी, 18 मृ’त

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: पोखरा–काठमांडू बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौ'त, 25 घायल

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: पोखरा–काठमांडू बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौ’त, 25 घायल

काठमांडू/रक्सौल : पड़ोसी देश नेपाल में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौ’त हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1:15 बजे हुआ, जब पर्यटकीय शहर पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री बस धादिंग जिले के चरौदी चौक के पास चिनाधारा इलाके में अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी।

यह हादसा भारत-नेपाल सीमा से लगभग 150 किलोमीटर दूर हुआ है। जानकारी के अनुसार, बस घुमावदार और जर्जर सड़क से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि उस मार्ग पर मरम्मत कार्य जारी था और सड़क की स्थिति बेहद खराब थी। आशंका है कि बस चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सीधे नदी में जा गिरा। नदी में गिरते ही बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

धादिंग जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में मानक से अधिक सवारियां हो सकती हैं। पोखरा बस डिपो से जारी सूची में 28 यात्रियों के नाम दर्ज हैं, जिनमें एक चीनी नागरिक और 27 नेपाली यात्री शामिल बताए गए हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन को संदेह है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है।

देर रात हादसा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में शुरुआती कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंधेरा और नदी का तेज बहाव बचाव कार्य में बाधा बन रहा था, फिर भी गोताखोरों और राहतकर्मियों ने घंटों मशक्कत कर श’वों को बाहर निकाला और घायलों को सुरक्षित निकाला। घायलों को धादिंग और काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें  अमित शाह: संविधान ने चुनाव आयोग को मतदाता सूची बनाने का स्पष्ट'

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक डगमगाई और कुछ ही पलों में नदी में समा गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में सहयोग किया। हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें  Amway India; 'सभी के लिए पौष्टिक आहार' राष्ट्रीय पोषण माह मनाया

नेपाल सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन यह पता लगाने में जुटे हैं कि दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क की खराब स्थिति थी, चालक की लापरवाही या ओवरलोडिंग। यदि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार पाए जाते हैं, तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें  बिहार की राजनीति में इन पाँच महिलाओं का नहीं है कोई ‘गॉडफादर’

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर करता है। नेपाल में अक्सर खराब सड़कों और तीखे मोड़ों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। फिलहाल प्रशासन राहत और जांच कार्य में जुटा है, जबकि मृ’तकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button