Digitalबिहारमनोरंजनसमाचार

‘मैं पति के साथ रहना चाहती हूं…’ कोर्ट में बोलीं ज्योति सिंह

‘मैं पति के साथ ही रहना चाहती हूं…’ कोर्ट में बोलीं ज्योति सिंह, तलाक केस में पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट

Pawan Singh-Jyoti Controversy : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में इस केस की सुनवाई हुई, जहां भावुक माहौल देखने को मिला। ज्योति सिंह खुद कोर्ट में मौजूद रहीं, लेकिन पवन सिंह पेश नहीं हुए। उनके वकील ने अदालत को बताया कि पवन सिंह अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए वह आज की सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

कोर्ट परिसर में ज्योति सिंह हरी साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए पहुंचीं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जज के सामने उन्होंने साफ शब्दों में कहा,
“मैं तलाक नहीं चाहती। मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं।”
उनका यह बयान सुनकर कोर्ट में मौजूद लोगों के बीच खामोशी छा गई।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह का काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन जब वह कोर्ट नहीं पहुंचे तो वह भावुक हो गईं और आंखों में आंसू लिए कोर्ट से बाहर निकल गईं। फिलहाल कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश चल रही है। रिकॉन्सिलिएशन प्रक्रिया के तहत अदालत चाहती है कि दोनों आपसी बातचीत से मतभेद दूर करें और कोई रास्ता निकालें।

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 7 मार्च 2018 को हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। 30 अक्टूबर 2021 को पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दी थी। इसके बाद 26 मई 2022 से यह मामला आरा कोर्ट में चल रहा है।

यह भी पढ़ें  भोजपुरी गीत ‘नाम बदनाम होता’ में कश्मीर की वादियां

इस बीच पवन सिंह के निजी जीवन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके साथ सिंदूर लगाए एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आईं। इसके बाद फैंस और मीडिया में पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें  बिजली विभाग की लापरवाही से 11000 हजार वोल्ट का गिरा तार, कमरिया...

ज्योति सिंह पहले भी पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह दूसरी महिला के साथ होटल में रहते थे और चुनाव में उनका इस्तेमाल किया गया। ज्योति का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पति के घर जाती हैं तो उन्हें रोका जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

यह भी पढ़ें  छात्रवृत्ति योजनाओं से पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के 55 लाख छात्रों लाभ

उन्होंने एक बार सवाल उठाते हुए कहा था,
“जो व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ न्याय नहीं कर सकता, वह समाज के साथ क्या न्याय करेगा?”

फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और अगली तारीख पर सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या दोनों के बीच सुलह हो पाएगी या तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button