पटना : पटना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में एक कड़ा और अनूठा कदम उठाया है। सार्वजनिक स्थलों पर पान, गुटखा खाकर थूकने वालों को अब ‘नगर शत्रु’ घोषित किया जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों की तस्वीरें शहर में लगे वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी, ताकि सामाजिक स्तर पर उनकी जगहंसाई हो और दूसरों के लिए यह एक चेतावनी बने।
इसके साथ ही खुले में थूकते पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है।
हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा के निर्देश पर यह अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में सख्ती से लागू किया गया है। हाल ही में मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में खुले में थूकने के करीब 250 मामलों में जुर्माना वसूला जा चुका है।
नगर निगम के अनुसार, चौक-चौराहों, सड़कों, फ्लाईओवरों और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कई स्थान ‘रेड स्पॉट’ की श्रेणी में आ जाते हैं, जिससे शहर की छवि खराब होती है और स्वच्छता रैंकिंग पर भी असर पड़ता है। इसे रोकने के लिए यह सख्त निर्णय आवश्यक हो गया था।
415 स्थानों पर निगरानी, 3300 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय
शहर में लगभग 415 स्थानों पर 3300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जुड़े हैं। इनके माध्यम से पूरे शहर की सतत निगरानी की जा रही है। इसके जरिए खुले में थूकने के साथ-साथ खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर आयुक्त का कहना है कि यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाएगी, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग को भी बेहतर बनाने में सहायक होगी।
गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
नागरिकों से सहयोग की अपील
पटना नगर निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाता नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत नगर निगम के टोल फ्री नंबर 155304 पर दें।

प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी के भी खिलाफ है। निगम ने सभी से आग्रह किया है कि वे एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ पटना के निर्माण में सहभागी बनें।
<img class=”size-large wp-image-6787″ src=”https://www.gaamgharnews.com/wp-content/uploads/2024/09/प्रचार-gaamgharnews-1024×1024.jpg” alt=”” width=”1024″ height=”1024″ /> प्रचार नही तो व्यापार नही ।<br />प्रचार कराईये व्यापार बढ़ाईये<br />अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, स्कूल, शोरूम का प्रचार करवाना चाहते है?<br />हमसे संपर्क करें 079038 98006<br />www.gaamgharnews.com
<img class=”aligncenter size-large wp-image-5752″ src=”https://www.gaamgharnews.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-08-at-7.49.02-AM-1024×1024.jpeg” alt=”” width=”1024″ height=”1024″ />





