बिहारसमस्तीपुरसमाचार

कल्याणपुर में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चार बकरियां चुराईं, थाने में शिकायत

समस्तीपुर : जिले के समस्तीपुर अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया गांव में शनिवार देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चार बकरियों की चोरी कर ली। घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने गांव में अलग-अलग घरों के बाहर बंधी बकरियों को निशाना बनाया। अमित कापर के दरवाजे से दो बकरियां, अर्जुन कापर की एक और पप्पू कापर की एक बकरी चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि बदमाशों ने सभी बकरियों को वाहन पर लोड किया और तेजी से फरार हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, चोरी की वारदात के दौरान बदमाश नागो ठाकुर और भूपेन ठाकुर के दरवाजे पर भी पहुंचे थे, लेकिन घर के लोगों के जाग जाने से वे वहां से भाग निकले। इसके बाद सभी आरोपी लदौरा चौक की ओर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि बकरियां उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं। अचानक हुई चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें  बिहार: पैसे लेकर जीडीएस के पदों पर बहाली, डाक अधीक्षक गिरफ्तार

इस संबंध में पीड़ितों ने थाना में आवेदन देने की बात कही है। कल्याणपुर थाना के इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें  मीडिया नीति की मांग पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का अधिवेशन संपन्न

घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button