Bhojpuriमनोरंजनसमाचार

Goldy Yadav: ‘गलिया पs रंगवा लगईता’ रिलीज किया गया

गोल्डी यादव के नए ''होली गीत'' में लवली काजल ने ढाया कहर

Entertainment (bhojpuri) : होली (Holi)आने में अभी पूरा एक महीने का समय रखा हुआ है लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में इसकी धूम अभी से ही दिखाई देने लगी है। भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता, अभिनेत्रियों और म्यूजिक कंपनियों ने होली से ओहले होली गीत रिलीज करना शुरू कर दिया हैं। जीहां भोजपुरी सिनेमा जगत में अभी से ही होली शुरू हो गई है। जीहां भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर म्यूजिक कंपनी से रोजाना एक से बढ़ाकर एक होली गीत रिलीज किये जा रहे हैं। जो दर्शकों को पसंद भी आ रहे हैं।

गाने को दर्शकों से अच्छा वहा खास व्यूज भी मिल रहा है। इस कड़ी में अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव और अभिनेत्री लवली काजल का नया होली गीत ‘गलिया पs रंगवा लगईता’ रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गाने में लवली काजल होली के त्योहार में मदमस्त होकर नाच रही हैं। वही अपनी सहेलियों से अपने पिया के बारे में चर्चा कर रही हैं।

गाने में लवली काजल कहती है कि सरधा ई बाटे कि हमरा हो हाथे, दूध में से पुआ तू त खइता, होलिया में पिया मोर अइता, आके होलिया में रंगवा लगइता…।

यह भी पढ़ें  वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की श्रेणी में सहरसा को शामिल करने के लिए सांसद ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

इसके साथ ही लवली काजल गाने में बहुत ही सुंदर नजर आ रही है। उनके ऊपर पिंक कलर के घाघरा और सफेद रंग की चोलीलवली काजल पर खूब जच रही है। लवली काजल के हर एक एक्सप्रेशन दर्शकों के दिलो पर चुरिया चलाने को काफी है। इसके ऊपर गाने में हर तरफ रंग और गुलाल उड़ रहा है। जिससे गाना और भी ज्यादा कलरफुल हो गया है। गाने में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों का उपयोग किया गया है। वही इसकी लोकेशन भी कोही ज्यादा अच्छी है।

यह भी पढ़ें  बोचहाँ विधानसभा पर समता पार्टी की नजर

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत होली गीत गलिया पs रंगवा लगईता को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। वही इसमें लवली काजल ने परफॉर्म किया है। इस गाने के गीतकार मुकेश मिश्रा हैं। गाने का संगीत विक्की बॉक्स ने दिया है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है।

यह भी पढ़ें  गायत्री शक्तिपीठ रोसड़ा में सोमवार को नए जीवन दानी परिव्राजक श्री निवास कुंडू

इसके निर्देशन की कमान निर्देशक सुनील बाबा ने संभाली है। गाने को कोरियोग्राफ गोल्डी, सनी, एडिटर आलोक यादव, डीआई रोहित सिंह, मिक्स मास्टर अंकित अहीर ने किया है। गाने के सभी राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
हमेशा स्वस्थ रहने के लिए 6 चीजे करें, आइए जानते हैं.