Bhojpuriमनोरंजनसमाचार

Fasal: ‘मरून कलर सड़िया’ में दिखा दिनेशलाल और आम्रपाली का देसी लुक

निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'फसल' का सॉन्ग 'मरून कलर सड़िया

Bhojpuri: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज भोजपुरी संस्कृति इतना प्यारा है कि इसमें हर विधा का गीत-संगीत समाया हुआ है। क्या सुख, क्या दुःख, हर अनुकूल, प्रतिकूल स्थिति-परिस्थितियों पर आधारित गाने गाये व बजाये जाते हैं। भोजपुरिया माटी में जन्में लोग किसी भी परिस्थिति में गीत-गवनही का अवसर निकाल ही लेते हैं, जिससे उन्हें विषम परिस्थितियों से उबरने में बल भी मिलता है। ऐसे ही कुछ विशेष पल के बीच भोजपुरी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ का निर्माण किया गया है, जोकि एक किसान की दुःख भरी दास्ताँ के बीच कुछ हसीन पल का अहसास दिलाता है।  हम बात कर रहे हैं 15 मार्च को सिनेमाघरों में होने जा रही जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और देसी क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का देसी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ का… (Maroon Color Sadiya) जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। यह गाना एकदम देसी अंदाज में किसान पति-पत्नी पर फिल्माया गया है। किसान के लुक में दिनेशलाल यादव निरहुआ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वहीं ग्रामीण औरत के देसी लुक में आम्रपाली दुबे अपनी अदा का बिजली गिरा रही हैं। गाने के फिल्मांकन की बात करें तो यह गाना एकदम देसी स्टाइल में गांव देहात के लोकेशन पर शूट किया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से एक किसान अपनी बीवी की खूबसूरती पर मूड कर खूब तारीफ कर रहा है इस गाने में पति-पत्नी बने निरहुआ और आम्रपाली ने सबका दिल जीत लिया है। किसान बने निरहुआ के मीठी मुस्कान और प्यार भरी नजरों को आम्रपाली को निहार रहे हैं। उन्हें ऐसी नजर से ताकते हुए देखकर आम्रपाली कह रही हैं कि…

यह भी पढ़ें  पोषण आहार वितरण केन्द्र का हुआ शुभारंभ

इस गाने को भी भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी और पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह ने गाया है। यह गीत लिखा है प्यारेलाल यादव कवि ने और संगीत दिया है ओझा ने। देश के किसानों की दशा और दुर्दशा पर आधरित भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ आगामी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फ़िल्म महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश व बिहार के सिनेमाघरों में फुल टू धमाल मचाने वाली है।

इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी की भूमिका निभा रहीं आम्रपाली दूबे एक आदर्श पत्नी की तरह अपने पति से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। इस फ़िल्म में वास्तविक स्थिति किसानों के परिवार के ऊपर पड़ने वाली प्राकृतिक मार और उससे संघर्ष की गाथा को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें  राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता हैं प्रेम राय व निर्देशन किया है पराग पाटिल ने। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं। फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है जबकि पटकथा व सम्वाद राकेश त्रिपाठी व पराग पाटिल ने लिखा है। फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा व विजय चौहान ने लिखे हैं जिन्हें संगीतबद्ध किया है ओम झा व आर्या शर्मा ने, जिन्हें सुरों से सजाया है आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत व शिल्पी राज ने। फ़िल्म फसल के सह निर्माता हैं सतीश आशवानी। फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफी किया है साहिल जे अंसारी ने वहीं मारधाड़ का पक्ष देखा है हीरा यादव ने , फ़िल्म के आर्ट डॉयरेक्टर हैं राम यादव वहीं डांस के निर्देशक हैं संजय कोर्बे व कानू मुखर्जी। फ़िल्म फसल का संकलन किया है सन्तोष हरावड़े ने।

यह भी पढ़ें  संजय भूषण पटियाला को मिला दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button