बिहारसमस्तीपुरसमाचार

नीलगायों के अतिक्रमण से परेशान किसान, फसल बर्बादी रोकने की मांग

नीलगायसमस्तीपुर : जिले के सरायरंजन प्रखंड के पतैली चौर क्षेत्र में नीलगायों का अतिक्रमण किसानों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को नीलगायों द्वारा रौंदे जाने से परेशान और हताश हैं।

गंगसारा पंचायत के अहमदपुर के भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य और युवा समाजसेवी संजीव कुमार इंकलाबी उर्फ भाई जी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पीड़ित किसानों को सलाह देते हुए कहा कि नीलगायों को मारना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह एक नई और गंभीर समस्या को जन्म देगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द इस स्थिति पर ध्यान देने की अपील की ताकि नीलगायों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाए और किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।

संजीव कुमार इंकलाबी ने कहा कि नीलगायों को मारना कानून और पर्यावरणीय संतुलन के खिलाफ होगा। इससे पारिस्थितिकी तंत्र पर भी बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे विषैले सांपों को पकड़कर दूर किसी जंगल में छोड़ा जाता है, वैसे ही नीलगायों को भी वन विभाग द्वारा सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर छोड़ना चाहिए।

पीड़ित किसानों में मणिकांत झा, मोद नारायण झा, रामानंद झा, अमरकांत झा, कामेश्वर झा, छोटे झा, राहुल झा, संतोष झा और फेकन झा सहित दर्जनों किसानों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि नीलगायों के कारण उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। उनके लिए इस समय फसलों की रक्षा करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।

यह भी पढ़ें  डायबिटीज (मधुमेह ) क्या है? जानिए इससे बचाव और रोकथाम के उपाय

किसानों का कहना है कि जब इंसानों ने जंगलों पर अतिक्रमण कर खेत बना लिए, तो जानवरों के पास रहने की जगह नहीं बची। ऐसे में ये जानवर खेतों में आकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति का समाधान जल्द नहीं किया गया तो किसानों की आर्थिक हालत और भी खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें  185 किलो गांजा लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

संजीव कुमार इंकलाबी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह सरकार को लिखित आवेदन देकर नीलगायों की समस्या के समाधान की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल कदम उठाते हुए नीलगायों को पकड़कर बड़े और सुरक्षित जंगलों में छोड़ा जाना चाहिए। इससे किसानों को राहत मिलेगी और पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें  Samastipur; समस्तीपुर पर शांभवी के बयान से ट्रोलिंग

किसानों की यह मांग है कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करे ताकि फसलों की रक्षा की जा सके और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Gaam Ghar’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM, X, Whatsapp Channel और Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button