Digitalमनोरंजनसमाचार

OTT पर आई ‘धुरंधर’, कट और म्यूट डायलॉग्स पर भड़के फैंस

OTT पर रिलीज होते ही विवादों में ‘धुरंधर’, कट और म्यूट डायलॉग्स पर भड़के फैंस

Entertainment : रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर (Dhurnadhar OTT Release On Netflix)ने सिनेमाघरों में ऐतिहासिक कमाई के बाद अब ओटीटी पर एंट्री कर ली है। 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली थी। अब 30 जनवरी 2026 को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हो गई है।

ओटीटी पर आते ही फैंस ने फिल्म को दोबारा देखना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर नाराजगी भी सामने आने लगी। दरअसल दर्शकों का दावा है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया वर्जन थिएटर में दिखाए गए वर्जन से अलग है। फैंस का कहना है कि फिल्म में करीब 10 मिनट की कटौती की गई है और कई गालियों व तीखे डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया है।

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“धुरंधर – एक एपिक सागा को अनफोल्ड होते देखें, अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में।”
इस ऐलान के बाद शुरुआत में दर्शकों ने खुशी जाहिर की, लेकिन फिल्म देखने के बाद उनका मूड बिगड़ गया।

एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“छी नेटफ्लिक्स इंडिया ने मूड खराब कर दिया, हमें अनसेंसर्ड वर्जन चाहिए था।”
दूसरे यूजर ने कहा,
“फिल्म से 10 मिनट काट दिए गए हैं, ये तो वही वर्जन नहीं है जो थिएटर में देखा था।”
एक और फैन ने लिखा,
“18+ प्लेटफॉर्म पर भी अगर फिल्म सेंसर्ड दिखानी है तो फिर अनसेंसर्ड कहने का क्या मतलब?”

यह भी पढ़ें  बिहार के 39 पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

फैंस का तर्क है कि जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पहले से ही एज-रेटिंग देता है, तो फिर वहां रिलीज होने वाली फिल्मों को इस तरह से एडिट करना दर्शकों के साथ अन्याय है। कई लोग नेटफ्लिक्स से ओरिजिनल अनकट वर्जन रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर: छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 8 जवान घायल

अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर ने 54–56 दिनों में भारत में करीब 835 करोड़ नेट और 1000 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1340 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है।

यह भी पढ़ें  बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे वार्ड सचिवों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज

फिलहाल नेटफ्लिक्स या फिल्म के मेकर्स की ओर से इस कट और म्यूट डायलॉग्स को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा सामने आ रहा है, उससे साफ है कि फैंस थिएटर जैसा ही अनसेंसर्ड अनुभव ओटीटी पर भी चाहते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि नेटफ्लिक्स और मेकर्स इस प्रतिक्रिया पर क्या कदम उठाते हैं या नहीं।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button