बिहारसमाचारसहरसा

प्लास्टिक पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद सहरसा स्टेशन पर हो रहा धड़ल्ले से प्रयोग 

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : पुरे देश मे स्वच्छता अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है।वही पुरे रेलवे परिसर को भी साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए गए है। जिसके कारण रेल मंत्रालय द्वारा प्रमुख स्टेशन पर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए है। वही प्लास्टिक पॉलिथीन पर भी प्रतिबंध लगाए गए है।लेकिन सहरसा जंक्शन पर चलने वाले ठेला एवं खोमचे वाले द्वारा प्रतिबंध के बाबजूद धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जा रहा है। वही पुरे रेल परिसर मे पान गुटका सहित तम्बाकू जन्य पदार्थ के बिक्री भी प्रतिबंधित है फिर भी रेल पुलिस की मिलीभगत से रेल परिसर सहित चलती रेल गाड़ियो मे भी धड़ल्ले से बिक रही है।
ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन पर दर्जनो स्टाल स्थापित किया गया है वही पहले से नियुक्त दो ठेकेदार को विभिन्न अलग-अलग खाद्य पदार्थ के कुल सात ठेला तथा 11 खोमचा लगाने की अनुमति है। लेकिन रेल पुलिस की  मिलीभगत से 17 खोमचा भेन्डर चलाये जा रहे है। एक रेलकर्मी ने बताया कि सभी ठेला एवं खोमचा भेन्डर को अलग-अलग निर्धारित वस्तु बेचने का लाइसेंस प्रदान किया गया है।
लेकिन हर ठेला एवं खोमचा पर प्लास्टिक पॉलिथीन तथा लोकल बोतलबंद पानी धड़ल्ले से बेचा रहा है। जिसके कारण एक तरफ रेल राजस्व का नुकसान हो रहा है वही रेलयात्रियो की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रेलयात्रियो ने रेलवे के वरीय अधिकारियो से स्टेशन पर किये जा रहे लोकल बोतलबंद पानी तथा प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  आज शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर लग सकती है

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button