समाचार

बिहार दिवस पर समस्तीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम’

पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन, मैराथन, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजेगा समस्तीपुर, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

बिहार दिवस22 मार्च को बिहार दिवस (Bihar Diwas) के अवसर पर समस्तीपुर जिले में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

पटेल मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहर के पटेल मैदान में किया जाएगा, जहां शाम 4:30 बजे जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर जिले के कई गणमान्य लोग और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मैराथन दौड़ से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह खेल गतिविधियों से होगी। इंडस्ट्रियल एरिया से सुबह 6:30 बजे ओपन पुरुष वर्ग, 6:45 बजे महिला वर्ग और 7:00 बजे पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी, जो पटेल मैदान में समाप्त होगी।

प्रभात फेरी से जागरूकता का संदेश

स्कूली छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों से प्रभात फेरी निकालेंगे, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को बिहार दिवस के महत्व से अवगत कराएंगे और उत्सव का माहौल बनाएंगे।

यह भी पढ़ें  IPL की मेजबानी को तैयार राजगीर क्रिकेट स्टेडियम

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

कार्यक्रम में समस्तीपुर के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। अनुज कुमार, कृति भारती, अपूर्वी रंग, आयुष्मान आर्य, गुड्डू कुमार दास सहित कई कलाकार गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

यह भी पढ़ें  कश्मीर को सभी लोगों ने बस एक पहेली की तरह समझा और इस्तेमाल किया है - दर्शील सफारी

सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करना है। लोकगीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें  WhatsApp: मैसेज के लिए अब चुकाने होंगे 2.3 रुपये

प्रशासन ने की सहभागिता की अपील

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं और बिहार दिवस के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button