बिहारसमाचारसहरसा

स्वामी हरिनारायणानंद के निधन पर कांग्रेस नेताओ ने जताया शोक

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा :  महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय साधु संत समाज के राष्ट्रीय महामंत्री, सतर्कता एवं निगरानी विभाग, बिहार सरकार के पूर्व चेयरमैन स्वामी महंत हरि नारायणानंद जी महाराज का आज पटना के तारा हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर भारत सेवक समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सहरसा जिला अध्यक्ष राम सागर पांडेय ने कहा कि स्वामी हरिनारायणानंद जी महाराज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं गुलजारी लाल नंदा के सहकर्मी रहे तथा वे साधारण जीवन यापन कर हमेशा मानव जीवन के उत्थान के लिए कार्य किये।

 

यह भी पढ़ें  पूर्व मुखिया के बेटे पर जानलेवा हमला,कई राउंड की फायरिंग।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज कल्याण और मानव सेवा के लिए लगा दिया उन्हें कई बार राज्यसभा से सदन में जाने का प्रस्ताव मिला लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। उनके निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. तरनानंद सादा ने कहा कि कोशी तटबंध के निर्माण में उनका पूर्ण सहयोग रहा है। उनके उनके निधन पर आचार्य योगेश्वर, पूर्व विधायक विजय कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार सिंह, साबिर हुसैन, लखन ठाकुर, धीरेंद्र नारायण शर्मा, बबलू साह, अजय कुमार सिंह कुशवाहा, लक्ष्मेश्वर चौधरी, डॉ. फिरोज, बद्री प्रसाद यादव, डॉ मोइज़ उद्दीन, अवधेश कुमार सिंह, छब्बू प्रसाद यादव, देवेंद्र कुमार सिंह ललन, गणेश प्रसाद सिंह, ग्याससुद्दीन खां, अनिल मिस्त्री, पंकज कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि आर्पित की।

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button