बिहारसमस्तीपुरसमाचार

बिहार के 111वी स्थापना दिवस का जिले के पटेल मैदान में आयोजन

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया…

समस्तीपुर: बिहार दिवस 2023 के अवसर पर समस्तीपुर जिले के पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, रोसड़ा विधायक वीरेन्द्र कुमार, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, मोरवा विधायक रणविजय साहू, बिहार विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार, महापौर अनिता राम, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी एवम् जिला परिषद उपाध्यक्ष तथा उप महापौर रामबालक पासवान उपस्थित थे । मंच पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवम् सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बिहार दिवस की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवम् मंच पर उपस्थित अतिथियों का पौधा देकर सम्मान करने के साथ शुरू हुई। तदंतर अनुमंडल पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर के द्वारा स्वागत भाषण के साथ बिहार के गौरव गाथा को शायराना अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत राजस्व एवम् भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता द्वारा बिहार दिवस के इतिहास के बारे में और इसकी वर्तमान परिदृश्य में विकास संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। मोरवा विधायक रणविजय साहू के द्वारा बिहार के विकास में समस्तीपुर की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वही विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के द्वारा बदलते बिहार के बारे में और इसमें युवाओं के सहयोग को उल्लेखित किया। वही रोसड़ा विधायक वीरेन्द्र कुमार के द्वारा बढ़ते बिहार के विषय में वर्तमान परिदृश्य से तुलना करते हुए अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें  एफिकोर संस्था के तत्वावधान में जिला स्तरीय हितभागियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन योजना समन्वयक  बैठक का आयोजन

वही विधान पार्षद तरुण कुमार के द्वारा बदलते बिहार इतिहास और वर्तमान को अपने भाषण का मुख्य बिंदु बनाया साथ ही हाल ही में आंधी तूफान से प्रभावित फसलों के मुआवजा हेतु सरकार को प्रतिवेदन भेजने का अनुरोध किया। बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के द्वारा जीविका के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मंच से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रम विभाग की ओर से डेमो चेक का वितरण किया गया । तत्पश्चात अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागो द्वारा लगाए गए स्टॉल का परिभ्रमण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button