Weatherमौसमसमाचार

Bihar Weather : “30 घंटे में 21 मौ’तें’ खड़े-खड़े लोग गिर रहे, पर उठ नहीं रहे

अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच: पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद। मौसम विभाग सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

Bihar Temperature : बिहार में लगातार हैट वेव ने सभी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व भागों में येलो अलर्ट और दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य भागों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नालंदा में लू के कारण एक होमगार्ड जवान और बेगूसराय में एक महिला की मौ’त हो गई। बुधवार को अलग-अलग स्कूलों में 337 लोग बीमार पड़ गए थे। गुरुवार को 14 लोगों की मौ’त हो गई थी। शुक्रवार को भोजपुर में पांच मतदानकर्मियों सहित बिहार में सात मौ’तें हो गईं।


मौसम और हीटवेव के कारण, बिजली विभाग ने बढ़ते ओवरलोड के कारण विद्युत सप्लाई में व्यवधान की रिपोर्ट की है। इस समस्या को दूर करने के लिए, लोगों से अपील की गई है कि वे अपने उपकरणों को एक साथ नहीं चलाएं। विद्युत विभाग ने सुझाव दिया है कि पानी के मोटर, प्रेस, वाशिंग मशीन, आदि को सुबह पांच से 11 बजे तक ही चलाएं। शाम को, छह से 11 बजे तक फ्रिज को बंद रखें और एसी को लगातार नहीं चलाएं। विद्युत विभाग ने लोगों से इसे आधे आधे घंटे के अंतराल पर चलाने की अपील भी की है। इसके साथ ही, विभाग का मानना है कि भीषण गर्मी के कारण सिस्टम ओवरलोड हो रहा है, जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। लोगों को विद्युत विभाग की अपील को ध्यान में रखकर उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन

48 डिग्री तक जा सकता है पारा इन इलाकों में
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच की उम्मीद की है। वहीं, दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, और जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच की उम्मीद की गई है। लगातार 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहा है। दक्षिण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पटना में 42.8 डिग्री सेल्सियस, गया में 46.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस, और पूर्णिया में 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें  रवि यादव ने उत्तरप्रदेश में शुरू की फिल्म नीलकण्ठ की शूटिंग

सुबह 10 बजे के बाद घर से ना निकलें
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण भाग में शुष्क पश्चिमी हवा चल रही है। जैसी ही शुष्क हवा चलेगी, आसमान साफ रहेगा। साफ आसमान का मतलब है कि सूरज की धूप का प्रभाव अधिक होगा। उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण बिहार तक अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान अपने सामान्य से अधिक रहेगा। दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में भी भीषण गर्मी और उष्ण लहर की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पूर्व भाग, खासकर अररिया और किशनगंज के कुछ इलाकों में गरज, चमक के साथ बारिश के आसार हैं। जहां-जहां भीषण गर्मी या उष्ण लहर का असर है, वहां लोगों को बिल्कुल सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्हें संभल के रहना चाहिए और गर्मी से बचाव का ध्यान रखना चाहिए। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना नहीं चाहिए। जो लोग निकल रहे हैं, वे अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें और पानी को हमेशा साथ लेकर चलें।

यह भी पढ़ें  ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विटामिन ए एवं अल्बेंडाजोल की खुराक दी गई

तीन से चार दिनों में मानसून बिहार हो सकता है प्रवेश
मौसम विभाग ने कटिहार जिले के एक या दो भागों में आगामी तीन से चार घंटे के अंदर हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना का अलर्ट जारी किया है। उनके मुताबिक, केरल में 1 जून तक मानसून के आने की संभावना है। इसके बाद, तीन से चार दिनों के अंदर मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है। अगर केरल के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश करता है, तो लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  मतदान: मतदाता जागरूकता रैली: लोकतंत्र के प्रेरणास्त्रोत

 

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button