Weatherबिहारमौसमसमाचार

बिहार: लू अलर्ट, पटना में हीट वेव; “43 डिग्री का पारा”

Bihar Weather : मौसम विभाग ने पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बांका, शेखपुरा, और भागलपुर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा, और पूर्वी चंपारण जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में सोमवार को हीट वेव के हालात रहेंगे।

यह भी पढ़ें  WPL 2024: में दिल्ली कैपिटल्स ने ''स्मृति मंधाना'' के शानदार प्रदर्शन

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले 16 अप्रैल से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा गया है। पटना सहित अधिकतर जिलों में हीट-वेव जैसे हालात हैं। प्रदेश में उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह है। रविवार को दक्षिण-पश्चिम भाग में भी हवा की गति तेज थी। दक्षिण बिहार में चिल्लाती धूप ने लोगों को परेशान किया।

राज्य में दिनभर हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे थी। आद्रता 7 से 10 प्रतिशत तक पहुंची। रविवार को मोतिहारी और शेखपुरा शहरों में हीट-वेव का प्रभाव था। बेगूसराय में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था। पटना सहित 20 शहरों में तापमान में गिरावट और 11 शहरों में बढ़ोतरी देखी गई।पटना में न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें  दादा साहेब फाल्के की जीवनी पर बनाने जा रही फिल्म

Gaam Ghar News Desk

गाम घर न्यूज़ डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with Gaam Ghar' newsdesk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button