अपराधबिहारराजनीतिसमस्तीपुरसमाचार

शराब बेचने के आरोप में, उप मुखिया का चुनाव जीतने के बाद गिरफ्तार

Arrested after winning the election of Deputy Chief, for selling liquor.

समस्तीपुर:  विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को मुखिया एवं वार्ड सदस्य का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। वहीं उप मुखिया का चुनाव भी हो रहा था। विभूतिपुर पुलिस ने शपथ ग्रहण के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है।  कर्रख निवासी दीपक कुमार वार्ड सदस्य चुनाव जीतने के बाद आज शपथ ग्रहण करने पहुंचे।
साथ ही उप मुखिया मे भी दावेदारी दीपक कुमार उप मुखिया का चुनाव तो जीत गया। लेकिन पुलिस के नजरों नहीं बच पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता कि दीपक कुमार पर मध निषेध अधिनियम के तहत शराब बेचने का विभूतिपुर थाना में कांड संख्या 473/21 दर्ज था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को शपथ ग्रहण करने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। अब एक सवाल यह भी उठ रहा है की चुनाव आयोग बिगर जांच परख का कैसे उम्मीदवारी दी। चुनाव आयोग भी जांच के दायरे में आ गया है। फिलहाल युवक उप मुखिया का चुनाव जीत गया है। लेकिन पुलिस उसे शपथ ग्रहण के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया है। वह इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी से पूछे जाने पर उन्होंने शपथ ग्रहण के दौरान दीपक कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

Gaam Ghar

यह भी पढ़ें  महावीर लाल अवध बिहारी प्रसाद चित्रांश वेलफ़ेयर ट्रस्ट का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button