अपराधबिहारसमाचारसहरसा

हथियारबंद अपराधी ने बाइक मोबाइल लूट पैर में मारी गोली

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के समीप शुक्रवार की अहले सुबह 3:30 बजे ट्रेन में परिजन को बैठा कर बाइक से वापस घर लौट रहे मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चौसा गांव निवासी रौशन कुमार को बाइक सवार हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट किया। जिसका विरोध किए जाने पर उनके पैर पर गोली मार दिया।

 

यह भी पढ़ें  मुंगेर स्थित लाल दरवाजा इलाके से रेल-सह-सड़क पुल को जनता को समर्पित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जिसके बाद गोली से घायल युवक की बाइक, मोबाइल और पर्स लूट कर फरार हो गया। घटना के बाद घायल पीड़ित युवक की चीख पुकार से आसपास के लोग जुटे। जिन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल युवक ने बताया कि वे परिजन को सुबह 4:30 बजे सहरसा से खुलने वाली ट्रेन में बैठाने पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें  चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रतिदिन कीर्तन भजन सत्संग व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

जिन्हें ट्रेन में बिठा कर वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे तिरंगा चौक के समीप पहुंचे। तभी हथियारबंद अपराधी उनकी बाइक का ओवरटेक कर रोकवाया। फिर हथियार दिखा कर लूटपाट करने लगा। उनके द्वारा विरोध करने पर पैर में गोली मार दिया। जिसके बाद वे लोग बाइक , मोबाइल और रुपए लूटकर फरार हो गए।सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। बयान दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें  मकर संक्रांति का महत्व और कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button