एजाज़ अहमद की नई फिल्म “रमजुलाल के धनचक्कर” का गीत रिकॉर्ड
एजाज़ अहमद की नई फिल्म “रमजुलाल के धनचक्कर की कहानी” के लिए गीत रिकॉर्ड
मुंबई : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एजाज़ अहमद की आगामी फिल्म “रमजुलाल के धनचक्कर की कहानी” के लिए गीत रिकॉर्डिंग का कार्य मंगलवार को आरएस स्टूडियो, मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस फिल्म का निर्माण न्यायदर्शन फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके निर्माता धर्मेंद्र गौतम हैं। फिल्म को लेकर फिल्म जगत में पहले से ही काफी उत्सुकता देखी जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
इस फिल्म का संगीत सुप्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन तैयार कर रहे हैं, जबकि गीत के बोल शार्दुल राठौर ने लिखे हैं। गीत की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में रचनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां पूरी टीम उत्साह के साथ अपने-अपने कार्य में जुटी रही। गीत की धुन और बोल दोनों ही फिल्म की कहानी के अनुरूप मनोरंजक और भावनात्मक रंग लिए हुए बताए जा रहे हैं।
निर्देशक एजाज़ अहमद और निर्माता धर्मेंद्र गौतम ने इस अवसर पर कहा कि “रमजुलाल के धनचक्कर की कहानी एक अनोखी और मनोरंजक कथा है, जो दर्शकों को हंसाएगी भी और सोचने पर मजबूर भी करेगी। हम इसे बड़े ही स्नेह और मेहनत से बना रहे हैं और दर्शकों के सामने लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”
गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म के प्रचार और जनसंपर्क की जिम्मेदारी संजय भूषण पटियाला निभा रहे हैं, जो इसे देशभर में व्यापक स्तर पर पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। रिकॉर्डिंग के दौरान एजाज़ अहमद के साथ फैयाज अली खान भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि एजाज़ अहमद एक अनुभवी और संवेदनशील निर्देशक माने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले “कौन है वहाँ?”, “लाइफ की ऐसी की तैसी” और “अवंतिका” जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी आने वाली फिल्म “आज के शोले” भी पहले से चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में “रमजुलाल के धनचक्कर की कहानी” से भी दर्शकों को एक नए तरह का मनोरंजन मिलने की उम्मीद की जा रही है।






