बिहारसमाचार

मानकी संगीत महाविद्यालय में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

हवासपुर मनसूरचक में संगीत शिक्षार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति, फिल्म अभिनेता और लोक कलाकारों ने होली गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया।

हवासपुर, मनसूरचक स्थित “मानकी संगीत महाविद्यालय” में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत शिक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह साहित्यकार रामसेवक महतो ने की, जबकि मंच संचालन संस्था के निदेशक एवं चर्चित कलाकार अजय अनंत ने प्रभावी ढंग से किया।

यह भी पढ़ें  मतदान: मतदाता जागरूकता रैली: लोकतंत्र के प्रेरणास्त्रोत

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों से हुई। फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप ने प्रसिद्ध होली गीत “होली खेले रघुवीरा अवध में” प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गायन ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया।

लोकगायिका सुश्री प्रीति प्रिया, पूर्णिमा झा, अमीषा राज, श्रीमती किरण झा, संस्कार कुमार, कामदेव चौधरी और संतोष सुदर्शन सहित कई कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। संगीत और रंगों के इस समागम ने होली के पारंपरिक उल्लास को जीवंत कर दिया।

मौके पर तबला वादक रामचंद्र ठाकुर, सुश्री ज्योति प्रिया, अशोक कुमार सहनी, बिट्टू अकेला, नीरज चौधरी, मनीष चौधरी, सतीश कुमार पासवान, धनेश्वर चौधरी, अनुरंजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, अंकिता कुमारी सहित क्षेत्र के कलाकार, संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षक और स्थानीय अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें  एफिकोर संस्था के तत्वावधान में जिला स्तरीय हितभागियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन योजना समन्वयक  बैठक का आयोजन

समारोह में रंग-अबीर के साथ आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त मंच प्रदान किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता और संगीत साधना का सुंदर उदाहरण बनकर उभरा।

यह भी पढ़ें  सिपाही भर्ती में असफल युवती ने लगाई छलांग, पेड़ पर लटकी बची जान

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button