पटनाबिहारसमाचार

पटना की 322 पंचायतों में 2 से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री कैंप अभियान’

पटना जिले की सभी 322 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कैंप, 2 से 6 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

पटना जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार पटना जिला अंतर्गत सभी 322 पंचायतों में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को फार्मर आईडी उपलब्ध कराना है, ताकि वे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी और सुचारू रूप से लाभ उठा सकें।

जिलाधिकारी पटना ने किसानों से अपील की है कि वे इन कैंपों में पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं। साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे किसानों के बीच सघन जन-जागरूकता अभियान चलाएं और अधिक से अधिक किसानों को शिविरों तक लाएं।

जिलाधिकारी ने सभी छह भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी अंचलों में नियमित समीक्षा करें और फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य को हर हाल में पूरा कराएं। वहीं अपर समाहर्ता को अंचलवार प्रतिदिन उपलब्धि की समीक्षा करने को कहा गया है, ताकि पूरे जिले में मिशन मोड में इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का काम जिले की सभी पंचायतों में मिशन मोड में किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को देखते हुए दोबारा कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे समय रहते शिविरों में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्रेशन कराएं और फार्मर आईडी बनवाएं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

यह भी पढ़ें  Maithili Film: मैथिली फिल्म 'मिलन' कल होगी रिलीज

किसानों की मदद के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है। किसान किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  शालू सिंह की 'फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी' का ट्रेलर हिट

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा केवल कैंपों तक सीमित नहीं है। किसान सीएससी/वसुधा केंद्रों पर जाकर भी अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा किसान स्वयं ऑनलाइन पोर्टल
https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/ के माध्यम से घर बैठे भी फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

एक और अहम बात यह है कि पहले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और वसुधा केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए 15 रुपये सेवा शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार किसानों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह राशि संबंधित विभाग वहन करेगा, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें  सहरसा पूर्णिया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन चलाने को लेकर सांसद ने रेलमंत्री से किया मांग 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे इस मौके का पूरा लाभ उठाएं, फार्मर आईडी बनवाएं और सरकारी योजनाओं का सही और समय पर लाभ प्राप्त करें। प्रशासन किसानों की सेवा के लिए पूरी तरह सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध है।

अपने गांव, अपने राज्य और देश-दुनिया की ताज़ा व भरोसेमंद खबरों के लिए
अभी हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।
Gaam Ghar channel on WhatsApp

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button