चंपारणबिहारसमाचार

बेतिया में आठ महीने पुराने अधिकारी को रिश्वत लेते निगरानी ने पकड़ा

गव्य क्षेत्रीय पदाधिकारी अनुराग अभिषेक को डेयरी संचालक से अनुदान स्वीकृति के लिए 62 हजार रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार।

बिहार के बेतिया जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गव्य क्षेत्रीय पदाधिकारी अनुराग अभिषेक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह एक डेयरी संचालक से सरकारी अनुदान स्वीकृत कराने के बदले 62 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार अनुराग अभिषेक मूल रूप से मोतिहारी के छतौनी के रहने वाले हैं। उन्हें सरकारी सेवा में आए अभी लगभग आठ महीने ही हुए थे, लेकिन इस दौरान ही वे भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए। बताया जाता है कि उन्होंने जून 2025 में पटना में योगदान दिया था और अगस्त 2025 में उनकी पदस्थापना बेतिया में की गई थी।

शिकायत के अनुसार एक डेयरी संचालक से सरकारी अनुदान की राशि स्वीकृत कराने के लिए उन्होंने कुल 62 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 12 हजार और 20 हजार रुपये दो अलग-अलग बार ऑनलाइन माध्यम से अपने एक परिचित के बैंक खाते में भी मंगवाए थे। निगरानी विभाग अब उस खाते के धारक की भी तलाश कर रहा है।

शुक्रवार को निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए बेतिया स्थित कार्यालय में उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार टीम दोपहर करीब 2:30 बजे कार्यालय परिसर पहुंची और लगभग 20 मिनट तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखती रही। इसके बाद डेयरी संचालक को रिश्वत की रकम देने का संकेत दिया गया। जैसे ही राशि दी गई, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें  पवन सिंह बीजेपी से निष्कासित, मोदी की काराकाट रैली से पहले बड़ा ऐक्शन

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने कार्यालय के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर करीब दो घंटे तक विभिन्न संचिकाओं की जांच की। इस दौरान समग्र गव्य विकास योजना से संबंधित फाइलों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि किन-किन लाभार्थियों को अनुदान का भुगतान किया गया है और किनका भुगतान अभी लंबित है।

यह भी पढ़ें  युवा कांग्रेस ने CM का पुतला फूंका, पेपर लीक, छात्रों संग दुर्व्यवहार पर विरोध

स्थानीय लोगों के अनुसार अधिकारी के खिलाफ पहले भी अनौपचारिक शिकायतें सामने आती रही थीं। बताया जाता है कि वह कई मामलों में पैसे की मांग करता था और ऑनलाइन माध्यम से रकम लेने से भी परहेज नहीं करता था।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर के तीन दवा दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित, जानें क्या है कारण…

गौरतलब है कि इससे पहले 2 मार्च को भी जिले में निगरानी की टीम ने शिक्षा विभाग के एक सहायक अभियंता को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। बाद में उनके आवास की तलाशी में 42 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।

महज 11 दिनों के भीतर जिले में दो अलग-अलग मामलों में अधिकारियों की गिरफ्तारी ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही निगरानी की कार्रवाइयों के बावजूद रिश्वतखोरी की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय बनता जा रहा है।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button