समस्तीपुरसमाचार

होली पर समस्तीपुर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, अलर्ट जारी

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात, 362 दंडाधिकारी और हजारों जवान ड्यूटी पर, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द।

होली पर समस्तीपुर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, अलर्ट जारीसमस्तीपुर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। कुल 362 दंडाधिकारी व पदाधिकारी, 310 पुलिस पदाधिकारी, 1555 सशस्त्र बल और 430 लाठी बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा करीब 700 होमगार्ड जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड में रखा गया है तथा सभी नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर से जांच अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  नीतीश 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर, अब तक 14 यात्राएं पूरी

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें  भाजपा नेता सुभाष यादव ने की अलाव की व्यवस्था की मांग

प्रशासन ने लोगों से भाईचारे के साथ होली मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button