अपराधबिहारसमस्तीपुरसमाचार

मोहिउद्दीननगर में पुलिस पर हमला, दो दर्जन पर एफआईआर

डुमैनी गांव में शराब भट्ठी पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी, आरोपी को छुड़ाया, जप्ती सूची फाड़ी; दो पुलिसकर्मी घायल।

छापेमारी के दौरान भड़की हिंसासमस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के डुमैनी गांव में शराब के अवैध धंधे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने दो दर्जन नामजद और अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

एएसआई सह एएलटीएफ मो. अफरोज अहमद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मोहिउद्दीननगर पुलिस और एएलटीएफ की टीम ने डुमैनी गांव में ओम प्रकाश पासवान और हरेन्द्र पासवान के घर में चल रही देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब बरामद की गई और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जब जप्ती सूची तैयार कर आरोपी को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा रही थी, तभी लगभग दो दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुलिस वाहन को घेर लिया, आरोपी को जबरन उतार लिया और जप्ती सूची छीनकर फाड़ दी। इसके बाद पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया।

इस हमले में पुलिसकर्मी रामबाबू पासवान और कुमारी हीरामनी घायल हो गए। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर में बालू लदे ट्रक में आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  ऑफलाइन भू-लगान रसीद जारी करने वालों पर कार्रवाई - मंत्री विजय सिन्हा

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button