पूर्णियासमाचार

होली से पहले पूर्णिया पुलिस की बड़ी स्मैक बरामदगी

बायसी के दालकोला चेकपोस्ट पर संयुक्त कार्रवाई में 600 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंकी गई।

पूर्णिया : होली पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तक पुलिस हाईअलर्ट पर है। इसी सतर्कता के बीच पूर्णिया पुलिस ने होली से दो दिन पहले अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार बीती रात बायसी थानाक्षेत्र के दालकोला चेकपोस्ट पर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की विशेष रूप से तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर करीब 600 ग्राम से अधिक स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर वाहन सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार होली के मद्देनजर नशे के कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है, क्योंकि त्योहारों के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ने की संभावना रहती है।

यह भी पढ़ें  लाडो बानी पटेल ने दिव्यांग बच्चों संग जन्मदिन मनाया

जिले के सभी सीमाक्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें  "आईएएस डॉक्टर हीरालाल ने अपने पिताजी का मंदिर बनवाया"

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

होली के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें  उजियारपुर में दु'ष्कर्म प्रयास केस, एफआईआर दर्ज, जांच जारी'

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button