पटनाबिहारसमाचार

पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP प्रत्याशी अनुष्का रोई, चरित्र हनन आरोप’

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP प्रत्याशी अनुष्का का रोते वीडियो वायरल, चरित्र हनन का आरोप

पटना : Patna University पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी बीच अध्यक्ष पद की उम्मीदवार और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रत्याशी अनुष्का कुमारी का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनुष्का फफक-फफक कर रोती नजर आ रही हैं और अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।

वीडियो में अनुष्का कहती दिखाई दे रही हैं कि उनके खिलाफ जानबूझकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं और उनके चरित्र पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह छात्र हित और मुद्दों की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन विरोधी मुद्दों पर बात करने के बजाय व्यक्तिगत आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ कुछ छात्र भी मौजूद हैं, जो उन्हें सांत्वना देते हुए कहते हैं कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं होती हैं और वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। अनुष्का उन छात्रों को “भईया” कहकर संबोधित करती हैं, जिस पर छात्र उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वे हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे।

इस बीच अनुष्का की उम्मीदवारी को लेकर संगठन के भीतर भी विरोध सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नया टोला स्थित ABVP कार्यालय में उनके नाम की घोषणा के बाद संगठन के कुछ छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर हाल ही में जुड़े लोगों को टिकट दे दिया गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोलीबारी की भी घटना हुई थी, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मामले में कई लोगों के खिलाफ पीरबहोर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र शांत नहीं हुए। विवाद के बाद अध्यक्ष पद के लिए ABVP के चार अन्य दावेदारों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

यह भी पढ़ें  बिहार में 3 दिन तक रहेगा कोहरे का प्रभाव, रात में बढ़ेगा तापमान

इस चुनाव में ABVP को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से कड़ी टक्कर मिल रही है। NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए शांतनु को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा छात्र जदयू की ओर से प्रिंस कुमार और राजद की ओर से संटू कुमार भी चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें  मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना: युवाओं को रोजगार दिलाने पर जोर

गौरतलब है कि पिछले छात्रसंघ चुनाव में ABVP के उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी और पहली बार एक महिला अध्यक्ष बनी थी। इसी रणनीति को जारी रखते हुए संगठन ने इस बार भी महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए अनुष्का को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें  बच्चों ने वार्षिक कार्यक्रम में दिखाया हुनर, अभिभावकों को मिली प्रेरणा

फिलहाल, वायरल वीडियो और संगठन के अंदरूनी विवाद ने छात्रसंघ चुनाव को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। अब देखना होगा कि इन घटनाओं का चुनाव परिणाम पर कितना असर पड़ता है।

विडियो देखें

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button