Digitalबिहारसमस्तीपुरसमाचार

पढ़ाई के साथ सामाजिक विकास जरूरी, बोले डीएम रौशन कुशवाहा

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास भी जरूरी : डीएम रौशन कुशवाहा

वारिसनगर, समस्तीपुर : वारिसनगर प्रखंड के मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नृत्य और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, अपोलो डेंटल के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार तथा विद्यालय निदेशक पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक पाग, चादर, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डीआईजी आनंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के गुणवत्तापूर्ण विद्यालय की स्थापना सराहनीय कदम है। उन्होंने मोबाइल के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि आज तकनीक का सही उपयोग बच्चों को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है, लेकिन गलत दिशा में जाने पर यह नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सही मार्गदर्शन दें।

समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बच्चों के समग्र विकास के लिए सामाजिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा का भी उतना ही महत्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसी दौर में व्यक्तित्व का निर्माण होता है। जिलाधिकारी ने विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

यह भी पढ़ें  भोजपुरी फिल्म 'प्यारी' का भव्य मुहूर्त, भदोही में शुरू हुई शूटिंग

उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के संस्थान का होना सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने विद्यालय निदेशक पुरुषोत्तम कुमार की सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि पांच वर्षों में विद्यालय ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें  रहमतपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान; मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम, भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी, मौलाना मजहरूल हक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के निदेशक अबू सईद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सौरभ कुमार समेत कई शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिए।

यह भी पढ़ें  बिहार में फीस नियंत्रण, सूदखोरों पर सख्ती समेत छह विधेयक पारित'

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक पुरुषोत्तम कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जबकि अंत में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक विकास ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button