बिहारसमाचार

Bihar में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर होगा निर्माण

Bihar के शहरी इलाकों में जलजमाव की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सड़क निर्माण को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब शहरों में किसी भी सड़क की ऊंचाई मनमाने तरीके से नहीं बढ़ाई जा सकेगी। सड़क का लेवल बढ़ाने से पहले पथ निर्माण विभाग से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना डॉक्यूमेंटेड स्वीकृति के किसी भी परिस्थिति में लेवल राइज की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह निर्णय Patna High Court के निर्देश के बाद लिया गया है। पटना हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने शहरी सड़कों की बढ़ती ऊंचाई और खराब ड्रेनेज व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की थी। अदालत ने स्पष्ट कहा था कि सड़क निर्माण या मरम्मत के दौरान जल निकासी प्रणाली की अनदेखी नहीं की जा सकती। यदि ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं होगा तो हर बारिश में शहरों को जलभराव झेलना पड़ेगा।

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद पथ निर्माण विभाग ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के मुताबिक अब किसी भी सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य से पहले टोपोग्राफिक सर्वे अनिवार्य होगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही सड़क का प्रोफाइल तय किया जाएगा। क्वालिटी कंट्रोल टीम इस रिपोर्ट की जांच करेगी और सुनिश्चित करेगी कि निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन हो।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सड़क की ऊपरी परत पर परत चढ़ाने की परंपरा खत्म की जाएगी। मरम्मत के दौरान पुरानी और क्षतिग्रस्त परतों को हटाया जाएगा और निर्माण कार्य सबसे निचली परत से शुरू होगा। इससे सड़क का स्तर अनावश्यक रूप से ऊंचा नहीं होगा और आसपास के घरों व दुकानों से सड़क नीचे ही रहेगी, जिससे पानी की निकासी बाधित नहीं होगी।

यह भी पढ़ें  सनोज मिश्रा की फिल्म फ़िल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का ट्रेलर आउट

विधान परिषद में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि अब आबादी वाले क्षेत्रों और बाजारों में सड़क किनारे ड्रेनेज निर्माण को अनिवार्य किया गया है। बाजार क्षेत्रों में फुटपाथ और रैंप निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पैदल आवागमन और जल निकासी दोनों व्यवस्थित रहें।

यह भी पढ़ें  Haldi Ke Upay: गुरुवार को करें ये हल्दी उपाय, सोने सा चमकेगा भाग्य

राज्य सरकार का कहना है कि सड़क निर्माण से जलजमाव की समस्या बढ़ने के बजाय कम होनी चाहिए। नए नियमों के लागू होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि हर बारिश के बाद शहरों में होने वाली जलभराव की परेशानी में उल्लेखनीय कमी आएगी और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें  एक्शन इमोशन और रोमांस का कॉम्बो पैकेज है खेसारी लाल की सन ऑफ बिहार

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button