बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों का प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर में गुरुवार को आम हड़ताल के समर्थन में बड़ी संख्या में सरकारी और संविदा कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च महासंघ स्थल से शुरू होकर सदर अस्पताल, सीएस कार्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार तक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़ें  सुंदर पिचई और शर्मिष्ठा दुबे: स्टूडेंट लाइफ में कुछ ऐसे दिखते थे, तस्वीर वायरल

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला मंत्री राजीव रंजन, बीएमओए के जिला मंत्री पवन कुमार यादव, महेंद्र पंडित, राम कुमार झा, सुनीता प्रसाद, दिलीप कुमार और राम नरेश दास सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। मार्च में राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, स्वास्थ्यकर्मी, आशा, ममता और कूरियर कर्मियों की भागीदारी रही।

प्रदर्शनकारियों ने चार लेबर कोड वापस लेने, पीएफआरडीए बिल रद्द करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। इसके अलावा ठेका व आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, रिक्त पदों पर स्थायी बहाली, 18 माह के बकाया डीए के भुगतान और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। आशा और ममता कर्मियों को न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने की मांग भी प्रमुख रही।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें  खेसारी लाल की फिल्म 'डंस' का टीजर जारी, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त.

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button