बिहारशिक्षासमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर इंटर परीक्षा शुरू, तीन लेयर सुरक्षा व CCTV निगरानी

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर इंटर परीक्षा शुरू, तीन लेयर सुरक्षा व CCTV से निगरानी

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की शुरुआत आज से समस्तीपुर जिले में हो गई है। परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। जिले भर में कुल 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ दो पालियों में परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वीडियोग्राफी और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

जिले में परीक्षा को लेकर सुबह से ही सख्ती देखने को मिली। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। छात्रों को जूते, मोजे, बेल्ट और अन्य संदिग्ध सामान बाहर ही उतरवाए गए। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। केंद्र के बाहर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या नकल की कोशिश को रोका जा सके।

समस्तीपुर जिले में इस वर्ष इंटर परीक्षा में कुल 64,355 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें विज्ञान संकाय के 33,607, कला संकाय के 29,971, वाणिज्य संकाय के 765 और वोकेशनल संकाय के 12 छात्र-छात्राएँ हैं। परीक्षाएँ दो पालियों में हो रही हैं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित की जा रही है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। पहली पाली के लिए सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं दूसरी पाली के लिए हर हाल में 1:30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि समस्तीपुर जिला मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा परशुराम अनुमंडल में 14, दलसिंहसराय में 6 और पटोरी में 9 केंद्रों पर परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में पुरुष परीक्षार्थियों के लिए 34 और महिला परीक्षार्थियों के लिए 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं रोसड़ा में 14, दलसिंहसराय में 6 और पटोरी में 9 केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर जिले के सात प्रतिभागी भाग ले रहे हैं गिरनार पर्वतारोहण में

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पहली परत में केंद्र के बाहर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती, दूसरी परत में केंद्र परिसर में निगरानी दल और तीसरी परत में परीक्षा कक्षों में वीक्षक और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। हर गतिविधि पर वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध रहे।

यह भी पढ़ें  खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'डंस' 7 फरवरी 2025 को रिलीज

परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है। भीड़ जुटाने, फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें  सीपीएम की बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी पर जोर

इधर, परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों पर छात्रों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अभिभावक अपने बच्चों को केंद्र तक छोड़ने पहुंचे और बाहर इंतजार करते नजर आए। छात्रों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ-साथ थोड़ी घबराहट भी दिखी, लेकिन कड़ी व्यवस्था और अनुशासन के बीच परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button