बिहारसमस्तीपुरसमाचार

डीएम ने विकास योजनाओं संग बाढ़ तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर में समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली, आपदा प्रबंधन और विकास योजनाओं की प्रगति तेज करने का निर्देश दिया गया।

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आंतरिक संसाधन, राजस्व संग्रह, आपदा प्रबंधन और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों से नियमित समीक्षा और निगरानी के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़, जलजमाव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में निर्माणाधीन सड़क, भवन, पुल-पुलिया सहित अन्य अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कार्यपालक एजेंसियों को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने, नियमित स्थलीय निरीक्षण करने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें  लड़कियों के उच्च शिक्षा नामांकन बढ़ाने को सरकार के प्रयास: श्रवण कुमार

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (आपदा), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर में भवन निर्माण पर सख्ती, बिना नक्शा स्वीकृति न बनेगा घर'

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button