बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में भवन निर्माण पर सख्ती, बिना नक्शा स्वीकृति न बनेगा घर’

समस्तीपुर में भवन निर्माण पर सख्ती, बिना नक्शा स्वीकृति न बनेगा घर, न मिलेगा बैंक लोन

समस्तीपुर : नगर निगम क्षेत्र में अनियोजित और नियमविहीन भवन निर्माण पर अब सख्त लगाम लगने जा रही है। समस्तीपुर नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि निगम से नक्शा स्वीकृत कराए बिना न तो कोई भवन निर्माण किया जा सकेगा और न ही इसके लिए किसी भी बैंक से ऋण मिलेगा। इस फैसले के बाद शहर में वर्षों से चल रही “पहले लोन, बाद में निर्माण” की परंपरा पर पूर्ण विराम लग जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश द्वारा सभी सरकारी और निजी बैंकों को जारी निर्देश में कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण से पहले बिहार बिल्डिंग बाय-लॉज 2014 और संशोधित 2022 के तहत नक्शा स्वीकृति अनिवार्य है। जब तक निगम द्वारा नक्शा पास नहीं किया जाएगा, तब तक होम लोन या किसी भी तरह का निर्माण ऋण स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

अब तक स्थिति यह थी कि कई बैंक बिना नक्शा की विधिवत जांच किए ही ऋण मंजूर कर देते थे। इसके चलते शहर में नालों के ऊपर निर्माण, सड़कों पर सीढ़ियां निकालना और तंग गलियों में बहुमंजिला इमारतें खड़ी करने जैसी अव्यवस्थाएं बढ़ गई थीं। इससे ट्रैफिक जाम, जलनिकासी बाधित होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने के साथ-साथ शहर का नियोजित विकास भी प्रभावित हो रहा था।

गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
नगर निगम के इस निर्णय से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अब नियमों की अनदेखी कर भवन खड़ा करना आसान नहीं होगा। पहले नक्शा पास कराना होगा, मानकों का पालन करना होगा और तभी निर्माण संभव हो पाएगा।

यह भी पढ़ें  बाल दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सूत्रों के अनुसार इस आदेश से उन बड़े बिल्डरों और प्रभावशाली लोगों पर भी शिकंजा कसेगा, जो अब तक होटल, शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए नियमों को दरकिनार कर आसानी से बैंक ऋण हासिल कर लेते थे। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से समस्तीपुर शहर का विकास अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ेगा।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
वजाइना में गीलापन महसूस होने के कारण: जानें इसके प्रमुख कारण और समाधान गुस्से में लाल पत्नी को कैसे मनाए.? चैत्र नवरात्रि के नौ दिन 9 रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से बेहद प्रसन्न होंगी मां दुर्गा महिलाएं को भूलकर भी उधार नहीं देना चाहिए राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली