Horoscope

आज का पंचांग एवं राशिफल – आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”

२२ सितम्बर २०२३



सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर - नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति - दक्षिणायन |
मास - भाद्रपद (भादौ)।
पक्ष - शुक्ल।
ऋतु - शरद।
दिन - शुक्रवार।
तिथि - सप्तमी दिन - ०९:१० मि. तक उपरांत अष्टमी। 
नक्षत्र - ज्येष्ठा दिन - १२:२८ मि. तक उपरांत मूल। 
योग - आयुष्यमान रात्रि - ०९:५६ मि. तक उपरांत सौभाग्य। 
पंचक - नहीं है।
भद्रा - स्वर्ग की दिन - ०९:१० मि. से १२:२८ मि. तक उपरांत पाताल की रात्रि - ०८:२६ मि. तक है।
मृत्युबाण - नहीं है।
मूल - ज्येष्ठा का दिन - १२:२८ मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि - वृश्चिक दिन - १२:२८ मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि - कन्या।
सूर्य नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल - पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त - नहीं है।
राहुकाल - दिन - १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय - ०६:०३ मि.।
सूर्यास्त - ०६:०५ मि.।
व्रत - श्रीराधा अष्टमी,महालक्ष्मी व्रत।
पर्व - श्रीराधा अष्टमी,महालक्ष्मी व्रत।

आज विशेष- भद्रा स्वर्ग की दिन – ०९:१० मि. से १२:२८ मि. तक उपरांत पाताल की रात्रि – ०८:२६ मि. तक है,श्रीराधा अष्टमी व्रत एवं पर्व,मुक्ताभरण सप्तमी,सन्तान पूजा,अपराजिता पूजा,१६ दिन का महालक्ष्मी व्रत स्थापना पूजन आरंभ,मध्याह्न में ज्येष्ठा देवी पूजन,फल सप्तमी,ललिता सप्तमी (बंगाल उड़ीसा),दुबड़ी सप्तमी,स्थायी जययोग दिन – ०९:२६ मि. से १२:२८ मि. तक।

यह भी पढ़ें  नहीं रही भारत रत्न लता मंगेशकर
Gaam Ghar WhatsApp Chainnel

कल विशेष – महालक्ष्मी व्रत पूजन काशी के लक्ष्मी कुण्ड में स्नान,मूल नक्षत्र में ज्येष्ठा देवी का विसर्जन,श्रीचंद्र जयंती एवं नवमी,नन्दा नवमी,अदु:ख नवमी,तल नवमी (बंगाल उड़ीसा),राष्ट्रीय आश्विन मास आरंभ,रवियोग दिन – ११:४२ मि. से।

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है,समय प्रसन्नता से बीतेगा परन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।सामाजिक यश की वृद्धि होगी,धन लाभ संभव है, यात्रा लाभदायक रहेगी|

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पूंजी निवेश से लाभ संभव है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।अधिकारों का गलत प्रयोग न करे,अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।किसी श्रेष्ठ जन का मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा,खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।शत्रु सक्रिय रहेगें अत: सावधान रहें।

यह भी पढ़ें  आज का पंचांग एवं राशिफल - आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है,व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे।मित्रों से भेट होगी।अनायास खर्च हो सकता है।समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।कैरियर के प्रति गंभीर रहें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है,लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने पर ध्यान दें।क्रोध से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि – आज दिन अच्छा है,किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।धार्मिक यात्रा संभव है |

वृश्चिक राशि – आज दिन कम ठीक है,उहापोह की स्थिति से गुजर रहे हैं अत: शांति से फैसला लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें,सोच को बदले लाभ होगा।मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

यह भी पढ़ें  सनोज मिश्रा को डर है कि जब वह कोलकाता जाएंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा

धनु राशि – आज दिन कम ठीक है,दूसरों के लिए बुरा न सोचें।आहार पर नियंत्रण रखें।मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है, अनावश्यक समय बर्बाद न करें।दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे।शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें।आजीविका में वृद्धि के आसार है।पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे।व्यापार व्यवसाय में यश,कीर्ति की वृद्धि होगी।खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।यात्रा से लाभ संभव है।

(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button