समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर में सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी असहमति दर्ज कराई। हालांकि इस दौरान नियमित शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरी तरह सामान्य रूप से जारी रहे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने बताया कि प्रस्तावित शिक्षा विधेयक को लेकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच विभिन्न चिंताएं हैं। इन्हीं चिंताओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनी सलोनी सहित सभी विभागों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. मृत्युञ्जय ठाकुर, डॉ. चंदन सिन्हा, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. अपूर्वा मुले, राधा कुमारी और पिनाक पानी बोस सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों की चिंताओं पर सकारात्मक विचार करेगी।




