बिहारराजनीतिराष्ट्रीय समाचारसमाचार

उदय मंडल बने समता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष 

पटना: समता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में उदय मंडल को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव नीतीश निशान्त सहगल ने कार्यकारणी के समक्ष उदय मंडल का नाम प्रस्तवित किया जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद ब्रह्मानन्द मंडल की लगातार गिरते स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर यह फैसला लिया गया हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ब्रह्मानन्द मंडल हीं रहेंगे और उदय मंडल कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी का कार्य करेंगे। गौरतलब है समता पार्टी एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो चुकी है। देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जॉर्ज फ़र्नान्डिस के द्वारा समता पार्टी का गठन किया गया था। वर्ष 2003 में समता पार्टी, लोक शक्ति पार्टी और सरद यादव की जनता दल ने मिल कर जनता दल यूनाइटेड का गठन किया जा लेकिन चुनाव आयोग ने समता पार्टी का विलय रद्द कर दिया जिसके बाद ब्रह्मानन्द मंडल को पार्टी की कमान मिली।

यह भी पढ़ें  भारत आठवीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया भारतीय टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button